संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बीकानेर: सड़क हादसे में शिक्षक नेता और उनके भाई की मौत, शिक्षा जगत में शोक

चित्र
 बीकानेर/जयपुर.   जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित (47) और उनके चचेरे भाई रतनलाल पुरोहित (63) की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब दोनों बीकानेर से नापासर में एक मायरा समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नापासर बाईपास पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।    शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित  शिक्षक संघ के पदाधिकारी थे श्रवण पुरोहित   श्रवण पुरोहित राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश पदाधिकारी थे और शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके भाई रतनलाल पुरोहित बिजली का काम करते थे। दोनों की असमय मौत से परिवार सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शिक्षक संघ के लोग पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर जमा हो गए। वहां माहौल बेहद गमगीन था।   पुलिस कर रही ह...

11 साल बाद बनी मां, पौने पांच किलो वजनी बच्चे को दिया जन्म

चित्र
डॉ. मोनिका रंगा और टीम की सफलता, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ   बीकानेर/जयपुर.     शादी के 11 साल बाद मां बनने का सपना पूरा हुआ और इसके साथ ही बीकानेर के जिला राजकीय चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। बुधवार को एक महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए पौने पांच किलो वजनी नवजात को जन्म दिया। यह जिला अस्पताल में अब तक का सबसे वजनी बच्चा बताया जा रहा है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया।    11 साल का इंतजार, पौने पांच किलो का तोहफा   महिला के लिए यह गर्भधारण खास था, क्योंकि शादी के 11 साल बाद उन्होंने संतान का सुख पाया। सामान्य प्रसव संभव न होने के कारण डॉक्टरों ने सिजेरियन का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद बच्चे का वजन रिकॉर्ड पौने पांच किलो मापा गया। स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका रंगा ने बताया कि इतने वजन का नवजात जिला अस्पताल में पहली बार जन्मा है।   टीम की कड़ी मेहनत से हुआ संभव   इस सफलता में डॉ. मोनिका रंगा के साथ निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. गौरव जोशी और ...