संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जोधपुर: बदमाशों ने मुहूर्त से पहले जलाई होलिका, विरोध के बाद पुलिस ने दो को पकड़ा

चित्र
पुलिस की मौजूदगी में नई होलिका बनाकर दहन किया  जोधपुर. जोधपुर के गगाड़ी गांव में होलिका दहन से पहले शरारती तत्वों द्वारा की गई हरकत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। असल में यहां मुहूर्त से पहले असामाजिक तत्वों ने होलिका दहन कर दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इससे पहले वहां विरोध की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने के बाद तिंवरी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाकर नई होलिका बनाई, जिसे बाद में ग्रामीणों ने दहन किया।  7.30 बजे का था मुहूर्त  पुलिस ने बताया 6 मार्च की शाम तिंवरी क्षेत्र के गगाड़ी में मुख्य चौक पर ग्रामीणों ने होली दहन का कार्यक्रम रखा था।  होलिका दहन का मुहूर्त शाम 7:30 बजे रखा गया था। इसके लिए ग्रामीणों ने पहले से तैयारियां कर रखी थी। तय मुहूर्त से पहले ही अज्ञात लोगों ने होली का दहन कर दी।  इसका पता जब ग्रामीणों को लगा तो उन्होंने विरोध जताया। विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी तिंवरी प्रभारी राजूराम विश्नोई और कॉन्स्टेबल शैतान राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश क...

बीकानेर: रेस्टोरेंट में आग लगने से दो मजदूर जिंदा जले, दोनों की मौत

चित्र
बीकानेर. जयपुर रोड स्थित एक रेेस्टोरेंट में होली से एक दिन पहले सोमवार रात को आग लगने से दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों रेस्टोरेंट के अंदर सो रहे थे। रात करीब सवा दो बजे हुई इस जनहानि की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस पाइप लाइन को बंद किया। आगजनी की इस घटना में रेस्टोरेंट में रखा लाखाें रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। मृतकों की पहचान राकेश कुमार पुत्र हरे कृष्ण निवासी पटना बिहार तथा दूसरे मृतक मजदूर धने सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी श्रीकोलायत के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार आग संभवतया शॉर्ट सर्किट से लग सकती है। हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, कि आग लगने का कारण क्या था। दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक मजदूरों के शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। संबंधित मृतकों के परिजनों के आने के बाद शवों के पोस्टमार्टम किए जाएंगे। उधर मृतकों के जानकार पीबीएम ...