संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चों के साथ देखी चंद्रयान की लाइव लैंडिंग, बोले वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई

चित्र
इसरो के इतिहास रचने पर उत्साहित प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयपुर. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से देशभर की जनता ही नहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उत्साहित हैं। उन्होंने बुधवार को स्कूली बच्चों के साथ चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देखने के बाद कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई है। गहलोत ने कहा कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था तब वो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे। आज हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, देशवासियों की आशा एवं विश्वास का परिणाम है कि चंद्रयान-3 को दक्षिणी धुव्र  पर उतारकर इसरो ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धता के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।  मुख्यमंत्री बोले भारत पहला देश  मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरने का भारत का दूसरा प्रयास है। बुधवार को दक्षिणी धुव्र  पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 मिशन के रूप में भारत का चंद्रमा के लिए पहला मिशन लॉन्च हुआ था जो कि 2009 में सफल मिशन के रूप में समा...

नागौर: बस-कार की भिड़ंत में सात बारातियों की मौत, दो गंभीर

चित्र
मरने वाले अधिकतर पडोसी थे  बीकानेर. लोक परिवहन और कार की टक्कर में सात बारातियों की मौत हो गई। मरने वाले सभी नागौर जिले के खुनखुना इलाके के रहने वाले थे। इस हादसे में दो जने गंभीर घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हादसा नागौर के बांठडी चौराहे पर होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा भी मौके और हॉस्पिटल पहुंचा। टक्कर इतनी भयानक थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारों के अनुसार कार में सवार सभी बाराती कार सवार सभी लोग सीकर से नागौर जा रहे थे, तभी लोक परिवहन की बस ने कार को टक्कर मार दी।  हादसे में इकलौते बेटे की मौत  सड़क हादसे में जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें आसिफ नाम का युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। आसिफ के तीन बेटे-बेटी हैं। इसी प्रकार हादसे के शिकार मोहम्मद शाहरुख, सद्दाम, मोहम्मद तोहिद, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद राशिद, आसिफ तथा मोहम्मद समीर की मौत हुई है। वहीं दो जने गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, इसमें एक बच्चा भी है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।