चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा

बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर में टूटे ताले 
बीकानेर.
शहर के प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर में चोरों ने दानपात्र के ताले तोड़कर रुपए चुरा लिए। घटना बुधवार रात की बताई जाती है, लेकिन इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को गुरुवार सुबह लगी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने रोष जताते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। लक्ष्मीनाथ मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी यहां चोरी की घटना हो चुकी है। मंदिर समिति से जुड़े सीताराम कच्छावा ने बताया कि एतिहासिक मंदिर में चोरी की घटना से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंची है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए मंदिर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वहीं क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से भी चोरी की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
नहीं थम रही चोरियां 
बीकानेर शहर में पुलिस की लच्चर व्यवस्था के चलते चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बुधवार को ही नोखा में एक मोबाइल दुकान के दो आरोपियों ने ताले तोड़कर वहां से महंगे मोबाइल और चार्जर चुरा लिए थे। आरोपियों की धरपकड़ हुई नहीं इससे पहले नगर सेठ के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मीनाथ मंदिर में चोरी हो गई। इससे पूर्व शहर की मुक्ता प्रसाद, व्यास कॉलोनी, गंगाशहर, सुदर्शना नगर, अन्त्योदय नगर, बीछवाल सहित अन्य कॉलोनियों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है।                                                                                     पांच सौ साल पुराना है मंदिर 
                                                                             
नगर सेठ के नाम से पहचान रखने वाला लक्ष्मीनाथ मंदिर पांच सौ साल से भी पुराना है। बीकानेर के तत्कालीन राजा राव बीका की ओर से नगर की नींव रखे जाने के दौरान इस मंदिर की स्थापना की थी। इसका निर्माण राव लूणकरण के शासन काल में हुई थी। यह मंदिर हिन्दू देवता विष्णु और उसकी पत्नी लक्ष्मी को समर्पित है। इसकी अनूठी स्थापत्य कला के चलते दूर-दूर तक मंदिर से लोगों का जुड़ाव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीकानेर मंडी में हंगामा: मूंगफली खरीद पर किसानों और कारोबारियों में तकरार

राजस्थान: मिलावटी मसाले बेचने वालों की अब खैर नहीं, 71 सैंपल लिए, 12 हजार किलो से ज्यादा मसाले सीज किए

महाकुम्भ प्रयागराज में बीकानेर श्रद्धालुओं की जलयात्रा और त्रिवेणी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ