संदेश

फ़रवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोटरसाइकिल का ताला तोडऩे में थे माहिर, दो गिरफ्तार

चित्र
उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के थाना सुजानगंज जौनपुर की पुलिस ने दो शातिर युवकों को अपनी गिरफ्त में लिया है। दोनों युवकों से पुलिस ने चोरी हुई पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक शातिर अपराधी हैंं, इन्हेंं लोगों की आंखों में धूल झोंककर मोटरसाइकिल चुराने में महारथ हासिल थी। एसओजी टीम के प्रभारी हंसलाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास यादव पुत्र हीरालाल यादव तथा अवधेश पाण्डेय पुत्र बृजलाल पाण्डेय की उम्र 19 वर्ष है। पार्किंग से उठाते मोटरसाइकिल  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी भीड़-भाड़ या पार्किंग वाले स्थानों से मोटरसाइकिल को चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि इसमें एक आरोपी निगरानी रखता तथा दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर या फिर दूसरी चाबी लगाकर मोटरसाइकिल  चोरी कर लेता। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इनसे की जाने वाली पूछताछ में कई अन्य चोरियों के राज खुलने की उम्मीद है।   

बर्खास्त उप निरीक्षक कैसे चढ़ा यूपी पुलिस हत्थे, पढ़ें पूरी खबर

चित्र
प्रयागराज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई  प्रयागराज. रेलवे सुरक्षा विशेष बल से बर्खास्त उप निरीक्षक सहित एक अन्य व्यक्ति को यूपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है। दारागंज थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि मुखबिर के सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी एक कार में सवार थे। इनसे जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो इनमें से एक ने अपना नाम पंजाब निवासी कमलदीप सिंह तथा दूसरे ने अपना नाम थाना बैरिया जनपद बलिया निवासी हरेंद्र पासवान बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलदीप सिंह पूर्व में रेलवे सुरक्षा विशेष बल में उप निरीक्षक के पद पर तैनात था, लेकिन बाद में इसे बर्खास्त कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से यह मिला  आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं एक कार को भी पुलिस ने अपने क...

तीन तलाक के बाद पत्नी को दी यह सजा, पति गिरफ्तार

चित्र
उत्तर प्रदेश के थाना अजीमनगर का मामला  उत्तर प्रदेश. तीन तलाक बोलकर अपनी पत्नी पर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने वाले पति को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति की दो साल पहले ही शादी हुई थी। थाना अजीमनगर थानाधिकारी ने बताया कि दो साल पहले गांव डोकपुरी में रहने वाले मोहम्मद आरिफ पुत्र बन्ने की शादी खेडा टांडा निवासी नजाकत अली पुत्र इंतजाम अली की पुत्री सीमा के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिवादी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी पति उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। वे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी पति ने ९ फरवरी को सुबह आठ बजे उसकी बेटी को तीन तलाक दे दिया। केरोसिन तेल से झुलसी  अजीमनगर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर उसके शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा दी। घटना के बाद पीडि़त महिला बुरी तरह से झुलस गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति मोहम्मद आरिफ पर दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कैब चालक की हत्या कर फरार हुए दो हत्यारे गिरफ्तार, लूटी गई कैब बरामद

चित्र
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियो के लगी गोली  नोएडा. नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गए। वहीं दो आरोपी मौके से भागने मेंं सफल रहे। आरोपियों ने एक कैब चालक की हत्या कर उसकी कार को लूटकर भागे थे। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोट नहर पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। लूटी गई कार बरामद  ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई कैब और मृत चालक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव म्यू 2 क्षेत्र में खून से सनी हालत में मिला था। मृतक की पहचान म्यू 2 थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर निवासी पिंटू पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक ओला कंपनी में कार चलाता था। आयुक्त के निर्देश पर बनाई टीम  ग्रेटर नोएडा डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था, जिसने बुधवार रात को गांव चक्रसैनपुर के जंगल में आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पू...