तीन तलाक के बाद पत्नी को दी यह सजा, पति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के थाना अजीमनगर का मामला
उत्तर प्रदेश.
तीन तलाक बोलकर अपनी पत्नी पर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने वाले पति को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति की दो साल पहले ही शादी हुई थी। थाना अजीमनगर थानाधिकारी ने बताया कि दो साल पहले गांव डोकपुरी में रहने वाले मोहम्मद आरिफ पुत्र बन्ने की शादी खेडा टांडा निवासी नजाकत अली पुत्र इंतजाम अली की पुत्री सीमा के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिवादी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी पति उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। वे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी पति ने ९ फरवरी को सुबह आठ बजे उसकी बेटी को तीन तलाक दे दिया।
केरोसिन तेल से झुलसी
अजीमनगर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर उसके शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा दी। घटना के बाद पीडि़त महिला बुरी तरह से झुलस गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति मोहम्मद आरिफ पर दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें