80 प्रतिशत लोग नहीं जानते दूध पीने का सही समय और तरीका, क्या आपको पता है
दूध पीने का गलत समय आपको बीमार कर सकता है
जयपुर.
दूध पीने की सही तरीका क्या होता है। सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने का समय और तरीका निर्धारित है। अक्सर हम दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर गौर नहीं करते। यही कारण है कि छोटी उम्र के बच्चों के शरीर का विकास नहीं हो पाता, उनकी आंखें कमजोर हो जाती है, दांतों में कीड़े पड़ जाते हैं। तो आइये आज हम दूध पीने का सही समय और तरीके के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। देखा जाए तो अस्सी प्रतिशत लोगों को इस बात की पूरी जानकारी तक नहीं होती।
दूध न केवल बच्चों को बुद्धिमान और बलवान बनाता है, बल्कि उन्हें बुरी आदतों से भी बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के सही तरीके और समय का ध्यान रखा जाए तो यह क्रिया आपके के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
तो जानते हैं दूध पीने का सही समय
दूध पीने के सही समय की बात करें तो इसे सुबह के साथ लिया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध के साथ आप नाश्ते में ऐसा कुछ भी नहीं खाएं जो निषेध हो। जैसे तली-भुनी चीजें, खट्टा आचार, तेल से तली खाद्य वस्तुएं। या नमक युक्त आहार। वैसे दूध पीने का कोई समय नहीं है, लेकिन इसे आप सुबह या रात को सोने से पहले पी लें तो अच्छा माना जाता है। हां इस बात का जरूर ध्यान रखें कि दूध पीने के तुरंत बाद खट्टी चीजों को ग्रहण नहीं करें।
खाना खाने के इतनी देर बाद पिएं दूध
आप दूध का सेवन रात को खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। लेकिन आपके खाने और दूध के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए। तभी आपको इसका पूरा लाभ मिल सकेगा। अन्यथा खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नमक और तेल में बना भोजन और दूध परस्पर विरोधी प्रकृति के होते हैं।
बड़े और छोटे बच्चों को दूध का फायदा
दूध पीने से कैल्शियम की प्राप्ति होती है और मस्तिष्क का विकास होता है। ये बातें आमतौर पर बच्चों के लिए ही सही मानी जाती हैं। क्योंकि बड़ों को लगता है कि उनके दिमाग का तो जितना विकास होना था, हो चुका है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है। दूध पीने से हमारे शरीर, दिमाग तथा मन को शांत रखने वाले हॉर्मोन डोपामाइन का सीक्रेशन बढ़ता है। जो मानसिक सुकून देता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें