मां का अंतिम संस्कार करने गया था बेटा, घर में घुस गए चोर
बीकानेर के सुदर्शना नगर क्षेत्र की घटना
बीकानेर
बीकानेर के सुदर्शना नगर में रहने वाले एक शिक्षक के घर चोरों ने घुस कीमती सामान व रुपए चुरा लिए। शिक्षक अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव बिहार परिवार सहित गया हुआ था। अपनी मां की अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी क्रियाएं पूरी कर जब शिक्षक का परिवार शनिवार को अपने घर बीकानेर लौटा तो उसे इस घटना की जानकारी लगी। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार चोरों ने शिक्षक कुमार आनंद अंबुज के घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छत के दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस अब चोरी की इस घटना की जानकारी जुटाने के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने शनिवार को कुछ घरों में लगे वीडियो फुटेज को भी देखा, लेकिन फिलहाल चोरों की संख्या और घटना के दिन की कोई जानकारी नहीं लग सकी है।
22 जुलाई को गया था गांव
पीडि़त शिक्षक कुमार आनंद अंबुज के अनुसार वे अपने परिवार के साथ 22 जुलाई की रात बिहार के लिए रवाना हुए थे। उसी दिन उनकी मां के निधन का समाचार उन्हें गांव से मिला था। अंबुज ने बताया कि मां के अंतिम संस्कार से जुड़े सभी क्रियाकर्म कर जब वह अपने परिवार के साथ शनिवार को बीकानेर लौटा तो उसके घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। वहीं घर अंदर से बंद किया हुआ था। उन्होंने बताया कि घर में चोरी होने की आशंका के चलते उन्होंने इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त के अनुसार उसके घर से सोने-चांदी के गहने, नकद रुपए व कुछ अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है।
नहीं थम रही चोरी की घटनाएं
बीकानेर शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक माह में व्यास कॉलोनी, मुक्ता प्रसाद, गंगाशहर, भीनासर तथा नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। सूने मकानों को निशाना बनाने वाली घटनाओं के साथ-साथ वाहन चोरी की घटनाएं भी आए दिन यहां के पुलिस थानों में दर्ज हो रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें