दो हजार का ईनामी बदमाश, कायरों की तरह छिपा बैठा था
जोधपुर पुलिस ने बीकानेर से किया गिरफ्तार
जयपुर.
पंजाबी गानों पर हथियारों के साथ डांस कर दहशत फैलाने वाली 007 गैंग के दो सदस्यों अशोक पुत्र भजन लाल बिश्नोई निवासी मुकाम और उसके साथी मुकेश पुत्र रामकिशन जाट निवासी बेरासर को जोधपुर पुलिस ने बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बीकानेर के मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में कायरों की तरह एक मकान में छिपे हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो लोडेड पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस व एक कार को बरामद किया है। जोधपुर के जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में भोजासर के थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित की अहम भूमिका रही। थानाधिकारी राजपुरोहित ने गोपनीय तरीके से बीकानेर में उस जगह दबिश दी, जहां आरोपियों ने शरण ले रखी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल किया था वीडियो
आरोपियों ने कुछ माह पूर्व हथियारों के साथ पंजाबी गानों की धुन पर डांस कर दहशत फैलाने का काम किया था। इसके बाद से जोधपुर पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए इनका पीछा कर रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक बारहठ के अनुसार हाल ही में 007 गैंग ने विरोधी गैंग का शराब ठेका जलाने, बीच चौराहे छीतरबेरा निवासी सुनील बिश्नोई पर जानलेवा हमला करने, हथियार लहराते हुए पंजाबी गानों पर डांस करने जैसे कृत्य किए थे। इतना ही नहीं अशोक बिश्नोई पुलिस थाना खींवसर मेंं बीड़ी कारोबारी की गाड़ी से पांच लाख, पन्द्रह हजार रुपए लूटने का मुख्य आरोपी भी है। नोखा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर अशोक बिश्नोई 007 गैंग के श्याम पूनिया का खास बताया जाता है।
चार घंटे करना पड़ा इंतजार
जोधपुर के भोजासर थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रात करीब बारह बजे पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी कर दी थी। लेकिन कार्रवाई सुबह करीब चार बजे की गई। आरोपियों की ओर से फायरिंग करने का अंदेशा होने के कारण अच्छे वक्त का इंतजार किया गया। मौका मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजपुरोहित के अनुसार आरोपियों को पकडऩे के लिए जोधपुर पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया था। जिसमें कांस्टेबल सहीराम, अशोक कुमार, भागीरथ बिश्नोई, शैतानाराम, भागीरथ प्रसाद, श्रवण कुमार, सांवरलाल, कमाण्डो भरत व अशोक कुमार की कार्रवाई सराहनीय रही। सभी पुलिस कार्मिकों को जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल बारहठ ने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें