पति को बेहोश कर पत्नी से किया गलत काम, पढ़ें फिर क्या हुआ

बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र की घटना 
बीकानेर.
एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर पति को बेहोश कर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाते हुए बज्जू थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़त महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि रामेश्वर पुत्र हड़मानराम उसकी ढाणी में आया और उसके पति कोई नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। रात को बारह बजे के बाद आरोपी फिर उसकी ढाणी में आया उसके साथ गलत काम करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीडि़त महिला ने आरोप लगाया कि उसने रात को वापस लौटकर ढाणी में शराब का नशा किया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा।
नहीं थम रही घटनाएं 
बीकानेर जिले में दुष्कर्म की घटनाएं नहीं थम रही है। यहां के विभिन्न पुलिस थानों में आए दिन दुष्कर्म से जुड़े मामले दर्ज हो रहे हैं। इनमें कुछ मामले तो पुराने भी होते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार दुष्कर्म से जुड़े सभी मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीकानेर मंडी में हंगामा: मूंगफली खरीद पर किसानों और कारोबारियों में तकरार

राजस्थान: मिलावटी मसाले बेचने वालों की अब खैर नहीं, 71 सैंपल लिए, 12 हजार किलो से ज्यादा मसाले सीज किए

महाकुम्भ प्रयागराज में बीकानेर श्रद्धालुओं की जलयात्रा और त्रिवेणी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ