डॉक्टर के पीछे क्यों भागे हथियारबंद आरोपी
सदर थाने में मामला दर्ज, आरोपियों की नहीं हुई पहचान
बीकानेर
बीकानेर में एक डॉक्टर के पीछे हथियारबंद कुछ आरोपियों के भागने का मामला सामने आया है। संबंध में डॉक्टर अनीस मालावत ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी कि रविवार देर रात जब वह अपनी अस्पताल से मरीज को देखकर अपने घर लौट रहा था, तभी दुर्गादास सर्किल के पास एक कार और मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपियों ने एकराय होकर उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। डॉक्टर ने बताया कि उसने अपने बचाव में अपनी कार को भगाते हुए गंगानगर सर्किल के पास पुलिस ड्यूटी कर रहे जवानों के पास अपनी कार को रोक दिया। इसके बाद जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसे आरोपी दिखाई नहीं दिए।
पुलिस को सुनाई आपबीती
डॉक्टर अनीस मालावत ने बताया कि उसने ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास भी किए, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अनीस मालावत बीकानेर के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर तनवीर मालावत के पुत्र है।
डॉक्टर अनीस मालावत अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि आरोपी उसके ऊपर जानलेवा हमला क्यों करना चाहते थे। सदर थाना पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें