थाने पहुंच लड़की बोली दो लोगों ने किया गंदा काम...
पुलिस थाना जामसर का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर.
युवती का अपहरण कर उसे शहर से दूर ले जाने और उसके साथ गंदा काम करने वाले दो आरोपियों को जामसर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट कि धारा से जुड़ा मामला दर्ज किया है। जामसर थाना पुलिस के अनुसार एक परिवादी ने थाने में २७ सितम्बर को रिपोर्ट दी थी कि उसकी लड़की को हुसंगसर निवासी गणपतराम नायक और उसके दोस्त अर्जुनराम नायक अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने के बाद उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों व पीडि़त युवती को शहर से दूर बरामद कर लिया।
आरोपियों को भेजा जेल
लूणकरनसर सीओ गिरधारी लाल ढाका ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पीडि़त युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
नहीं थम रहे अपराध
पिछले कुछ माह से बीकानेर जिले में अपराध का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने लोगों के घरों पर फायरिंग करने, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने तथा चोरी से जुड़ी कई घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके बावजूद यहां के लोग अपने आप को असुरक्षित मान रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें