ट्रेन में मिला महिला का शव, मुर्दाघर में रखवाया
गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस की घटना
बीकानेर.
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को एक महिला का शव मिलने के बाद वहां हड़कम्प मच गया। जीआरपी पुलिस ने महिला के शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल प्रभू सिंह ने बताया कि गुवाहाटी से ट्रेन सुबह करीब साढ़े आठ बजे बीकानेर पहुंची थी। इस बीच सभी यात्रियों के ट्रेन से नीचे उतरने के बाद उसकी सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई कर्मियों ने देखा कि ट्रेन के एक डिब्बे में महिला बाथरूम के पास पड़ी है। उसे संभाला तो वह मृत मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस के अनुसार महिला दिखने में भिखारी प्रतीत होती है। उसके पास कोई यात्रा से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले।
जांच मेंं जुटी पुलिस
जीआरपी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रभू सिंह ने बताया कि गुवाहाटी से चली इस ट्रेन के बीच में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर महिला के फोटो को भिजवाया गया है, ताकि इसकी पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को गुमनाम मानते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें