राजस्थान: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, एलडीसी नियुक्ति पर सरकार लेगी बड़ा फैसला

जयपुर/बीकानेर. 

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार 2013 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का फैसला जल्द ही ले सकती है। असल में पंचायत राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 की वरीयता सूची में वर्षों से हजारों अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 



राज्य मंत्रिमंडल के अनुसार विभाग ने वरीयता सूची में नियुक्ति से शेष रहे 4 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तय कर दी है। इसके अनुसार 46 दिनों में अभ्यर्थियों को प्रोविजनल नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। नियुक्ति के लिए समयबद्ध भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी जिला परिषदों के स्तर पर भर्ती प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक चलेगी। राजस्थान के पंचायतीराज विभाग में एलडीसी पदों पर नियुक्ति के लिए कैलेंडर तो जारी हो चुका है। साथ ही किस जिले में कितने पद हैं उसकी स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है। सबसे ज्यादा पद जोधपुर जिले में 442 होंगे। इसके बाद बाड़मेर में 409, जयपुर में 300, बीकानेर में 267 और झुंझुनूं जिले में एक भी पद आवंटित नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2019 में इन पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी। घोषणा के तीन साल बाद इन पदों पर नियुक्ति का काम शुरू हुआ है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीकानेर मंडी में हंगामा: मूंगफली खरीद पर किसानों और कारोबारियों में तकरार

राजस्थान: मिलावटी मसाले बेचने वालों की अब खैर नहीं, 71 सैंपल लिए, 12 हजार किलो से ज्यादा मसाले सीज किए

महाकुम्भ प्रयागराज में बीकानेर श्रद्धालुओं की जलयात्रा और त्रिवेणी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ