साइबर फ्रॉड : डी मार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर किया, बैंक खाते से निकले 49999 रुपए, बैंक अधिकारियों पर लगाया मिलीभगत का आरोप, केस दर्ज
सदर थाने में पीड़ित ने दर्ज करवाया केस
बीकानेर.
डी मार्ट में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घर के किराना सामान मंगाने के लिए डी मार्ट में ऑनलाइन ऑर्डर किया था। इसके बाद उसके मोबाइल में पांच बारी ओटीपी आए और बैंक खाते से 49999 रुपए निकल गए। हैरानी तो यह है कि पीड़ित ने किसी व्यक्ति को ओटीपी भी नहीं बताए थे। राजविलास कॉलोनी निवासी संजय गौतम ने सदर थाने में बैंक कर्मचारियों और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसने बताया कि 8 अप्रैल को उसने डी मार्ट से कुछ राशन मंगवाने के लिए ऑर्डर किया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर 5000 रुपए की खरीद का ओटीपी आया। जिसे उसने तुरंत हटा दिया। इसके बाद 9999 रुपए, 22000 रुपए, 10000 रुपए और 3000 रुपए का ओटीपी आया। उसके पास किसी ने ओटीपी के लिए फोन भी नहीं किया और उसके बैंक खाते से यह राशि निकल भी गई। पीड़ित संजय गौतम ने आरोप लगाया कि उसके बताया कि हाल ही में उसके डेबिट कार्ड की चिप निकल जाने के कारण उसने नए डेबिट कार्ड के लिए बैंक में एप्लाई किया था। लेकिन बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्होंने पुराने डेबिट कार्ड को ब्लॉक नहीं किया। उनकी लारवाही के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 49999 रुपए निकाल लिए।
साइबर थाने में भी बताया
पीड़ित संजय गौतम ने अपने साथ हुए साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट साइबर क्राइम रिस्पोंस सेल में भी की थी। लेकिन उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर किए हैं, जो उन्हें अब वापस नहीं मिल सकते। पुलिस ने बैंक कार्मिकों और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच सदर थाने के हैड कांस्टेबल दिनेश चंद्र को सौंपी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें